हजारीबाग, अगस्त 26 -- बरही, प्रतिनिधि। धनबाद भाग के एकल अभियान प्रमुख अशोक कुमार ने हजारीबाग अंचल के अभियान प्रमुख विनोद कुमार के साथ बरही संच के दूधपनिया एकल विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के बच्चों से संवाद किया और आचार्यों द्वारा दी जा रही शिक्षा के स्तर का मूल्यांकन किया। अभियान प्रमुख ने ग्रामीणों और ग्राम समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर एकल अभियान के सिद्धांतों और उद्देश्यों की जानकारी दी और ग्रामीणों से सहयोग की अपेक्षा की। अभियान प्रमुख ने बताया कि वनवासी और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और संस्कार का दीप जलाना है। एकल अभियान पंचमुखी शिक्षा के पांच मापदंडों पर काम करता है जिसमें पहला है प्राथमिक शिक्षा, दूसरा है आरोग्य एवं स्वास्थ्य शिक्षा, तीसरा है जागरण शिक्षा, चौथा है संस्कार श...