सोनभद्र, जनवरी 8 -- म्योरपुर/दुद्धी। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय सिंह गौंड़ ने गुरुवार की दोपहर लखनऊ पीजीआई में अंतिम सांस ली। वे किडनी की लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। वे दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से आठ बार विधायक रहे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और आम लोगों ने गहरा दु:ख व्यक्त किया। दुद्धी के वर्तमान विधायक विजय सिंह गौंड़ किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। लगभग छह माह पूर्व से इस बीमारी से पीड़ित थे और पीजीआई लखनऊ से इलाज चल रहा था। पिछले दो माह से वे पीजीआई में ही भर्ती थे। गुरुवार की दोपहर लगभग साढे़ 11 बजे उन्होंने पीजीआई में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से जिले के साथ ही पूरे दुद्धी क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया। दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए...