सोनभद्र, जून 11 -- दुद्धी। स्थानीय तहसील में पिछले कई महीनों से न्यायिक उपजिलाधिकारी का पद खाली होने के कारण क्षेत्रीय वादकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोर्ट में सुनवाई न होने से दूर-दराज से आने वाले फरियादी केवल अगली तारीख लेकर मायूस लौटने को मजबूर हैं। इसके चलते उनका धन और समय दोनों बर्बाद हो रहा है। बताते चले हैं कि न्यायिक एसडीएम की तैनाती न होने से तहसील का न्यायिक कामकाज पूरी तरह पटरी से उतर गया है। जमीन, राजस्व और अन्य मुकदमों के निस्तारण की रफ्तार थम सी गई है। प्रतिदिन दर्जनों मामलों में बिना किसी सुनवाई के केवल नई तारीखें दी जा रही हैं, जिससे लंबित मामलों का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने इस गंभीर समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा क...