सोनभद्र, मई 1 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। दुद्धी को जिला बनाने तथा अनपरा-पिपरी को तहसील का दर्जा देने की मांग को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर क्षेत्रीय आवाज बुलंद हुई।
ज्ञापन सौंपना शुक्रवार को मोर्चा के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पारसनाथ गुप्त के नेतृत्व में लोगों ने उप जिलाधिकारी निखिल यादव को ज्ञापन सौंपकर सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से कहा कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग लंबे समय से चली आ रही है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
इतिहास और आवश्यकता उन्होंने बताया कि वर्ष 1989 में सोनभद्र को जिला बनाए जाने के समय ही दक्षिणांचल में मुख्यालय स्थापित करने की मांग उठी थी, लेकिन तीन दशक से अधिक समय बीत जाने के बावजूद यह क्षेत्र अपेक्षित विकास से वंचित है। उन्होंने कहा कि दक्षिणांचल का बड़ा हिस्सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.