सोनभद्र, दिसम्बर 13 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। फर्जी बैनामा और कुटरचित दस्तावेजों के माध्यम से जमीन हड़पने के मामले को लेकर शुक्रवार की दोपहर कचहरी परिसर में दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज हुआ। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में पुस्तैनी जमीन का बताया जा रहा है। दुद्धी कोतवाली के झारोखुर्द गांव निवासी कौशिल्या देवी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है कि बब्बन दयाल ने अपनी पत्नी कमला देवी के नाम 14 नवंबर 2025 को फर्जी बैनामा रजिस्ट्री कराकर स्टाम्प शुल्क भी चोरी किया। भूमि पर कई पेड़-पौधे और खेती-बारी है और यह जमीन पहले से ही न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि फर्जी बैनामा कर उसका शोषण किया गया और जमीन पर अवैध कब्जा किया गया। वहीं वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों पक्षों...