मधुबनी, अप्रैल 2 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दुदही गांव में मनोकामना सिद्ध हनुमान जन्मोत्सव नवयुवक पूजा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर विराट कलश शोभायात्रा निकाली गई। पूजा स्थल दुदही से यात्रा निकलकर कमला बलान व सोनी नदी के त्रिवेणी संगम स्थित पिपराघाट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना संपन्न हुई। पुजारी सूर्य नारायण ने अनुष्ठान कराया। समिति अध्यक्ष राधे कांत राय, मुनीन्द्र राय, सचिव अजय कुमार राय, उप सचिव रविंद्र कुमार एवं कोषाध्यक्ष संजय कुमार की देखरेख में आयोजन हुआ। मुख्य यजमान पूर्व मुखिया रीता राय व लाल बाबू राय रहे। यात्रा में जिला पार्षद रणधीर खन्ना, प्रमुख रंजीता प्रभा, पूर्व प्रमुख शोभा कांत राय, राम किशोर राय, नवल किशोर राय, मुखिया विनोद चौधरी सहित बड़ी संख्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.