कुशीनगर, अप्रैल 13 -- दुदही, हिन्दुस्तान संवाद।कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही टैक्सी स्टैंड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग किशोरी मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। टॉवर पर चढी किशोरी जेल में बंद अपने प्रेमी को पुलिस से छुड़ाने की मांग कर रही थी। विशुनपुरा थानाध्यक्ष की सूझबूझ से पांच घंटे बाद किशोरी को टॉवर से नीचे उतरा गया। इसके बाद पुलिस समेत आम लोगों ने राहत की सांस ली है।टॉवर पर चढ़ी किशोरी का आरोप था कि उसके प्रेमी को उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने जेल भेजवा दिया है। इससे आक्रोशित होकर वह टॉवर पर चढ़ गई और प्रेमी को रिहा कराने की जिद पर अड़ गई। वह लगातार नीचे खड़े लोगों और पुलिस से प्रेमी को छोड़ने की मांग कर रही थी। पुलिस टीम किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए...