गौरीगंज, जनवरी 7 -- संग्रामपुर। बुधवार को ड्यूटी से वापस अपने घर जा रहा बिजली विभाग का कर्मचारी एसएसओ आदित्य प्रकाश मौर्य निवासी पूरे राम प्रकाश मजरे धौरहरा घायल हो गया। जिसे सीएचसी संग्रामपुर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिजली कर्मियों के अनुसार एसएसओ आदित्य प्रकाश मौर्य भादर पावर हाउस पर तैनात हैं। प्रतिदिन बाइक से भादर पावर हाउस जाते हैं। बुधवार को ड्यूटी के बाद चण्डेरिया होते हुए घर लौटते समय एक बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.