बागेश्वर, जनवरी 28 -- दुग बाजार के कांडा रोड क्षेत्र में चोरों ने एक दुकानदार को निशाना बनाते हुए 12 हजार रुपये की घी की पेटी चोरी कर ली। यह घटना बुधवार सुबह लगभग छह बजे की बताई जा रही है। चोर सीसीटीवी में कैद है तथा पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। दुग बाजार स्थित हरीश भरडा की दुकान के बाहर रखी घी की पेटी को चोर मौके से उठा ले गया। चोरी की पूरी वारदात दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे चोर के संबंध में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। दरअसल वर्षा के कारण नगर की दुकानें मंगलवार को देर से खुलीं। हल्द्वानी आदि स्थानों से मालवाहक यहां माल लेकर आते हैं। दुकानों के बाहर उतारकर चले जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि फुटेज के आधार ...