बुलंदशहर, दिसम्बर 11 -- मधुसूदन दुग्ध उत्पादन इकाई में करोड़ों की हेराफेरी के मामले में फरार चौथे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी प्रेम कुमार अलीगढ़ के गभाना क्षेत्र में अपनी बहन की ससुराल में छिपकर रह रहा था। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम द्वारा बीते कई दिनों से दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत कई स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गौरतलब है कि थाना खुर्जा देहात क्षेत्र स्थित क्रीमी फूड लि. दुग्ध उत्पादन कंपनी के मधुसूदन प्लांट में करोड़ों की हेराफेरी का मामला सामने आया था। जनवरी 2025 को कंपनी के प्रबंधक लखन लाल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि दूध के कैंटर के वजन तौलने के लिए लगाए गए एक धर्मकांटा गांव धमरावली निवासी प्रेम कुमा...