फिरोजाबाद, मई 28 -- शिकोहाबाद के मैनपुरी रोड स्थित कुमार डेयरी प्राइवेट लिमिटेड के मैनपुरी स्थित चिलर प्लांट में कर्मचारियों ने धोखाधड़ी कर लाखों रुपये का गबन कर दिया। कंपनी के पांच कर्मचारियों के खिलाफ मैनपुरी के थाना दन्नाहार में धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुमार डेयरी प्राइवेट लिमिटेड के जोनल मैनेजर अभी कुमार ने एसपी मैनपुरी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि वह कोल्ड स्टोरेज नौनेर मैनपुरी में जोनल मैनेजर के पद पर तैनात हैं। सेंटर पर कंपनी का दुग्ध अवशीतन केन्द्र बना है। केन्द्र पर ग्रामीण स्तर पर कार्यरत दुग्ध संग्रह केन्द्रों का दूध प्राप्त कर उसको ठंडा करके आगे प्रोसेस प्लांट भेज दिया जाता है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर में लगी आग ने डेयरी कार्यालय को लिया चपेट में कंपनी के सेंट...