कानपुर, मई 14 -- कानपुर देहात, संवाददाता। अमूल और मदर डेयरी के दुग्ध उत्पादों के दाम बढ़ गये हैं। वहीं इसके अलावा एक महीने में रिफाइंड के दामों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। सब्जी में टमाटर और प्याज के दाम चढ़ रहे हैं। हालांकि अभी डीजल के रेट स्थिर होने और भाड़ा में वृद्धि न होने से अन्य उत्पादों पर कोई खास फर्क नजर नहीं आया है। गर्मी में दूध के उत्पादन में गिरावट के साथ ही ब्रांडेड कंपनियों के दूध के दामों में बढ़ोत्तरी के साथ ग्रामीण इलाके में भी दूध के दाम बढ़ गये हैं। 50 से 55 रुपये लीटर में मिलने वाला दूध अब 65 रुपये में बिक रहा है। यह भी पढ़ें- ईंधन से सराफा बाजार तक बेचैनी बढ़ी दूध के उत्पादन में कमी के साथ ही वर्तमान में सहालगी सीजन होने से भी दाम अधिक बढ़ गये हैं। इसका असर खोया पर भी पड़ा है। 400 रुपये किलो में मिलने वाला खोया भी अब 450 रुपये...