मुजफ्फर नगर, अगस्त 22 -- मुजफ्फरनगर। क्षेत्र में पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और पशुओं की नस्ल सुधार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुप्ता रिजॉर्ट में भव्य सम्मान समारोह हुआ। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड डेयरी सर्विसेज और हरित प्रदेश दुग्ध उत्पादक संस्था के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।समारोह के मुख्य अतिथि एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डा. रघु मालेगोड़ा रहे। इस दौरान डा. वीनू सोढ़ी, डा. नरेंद्र बाघा, डा. हितेश पूनियाऔर संस्था की चेयरपर्सन अंजू देवी सहित कई गणमान्य अतिथि व पशुपालक मौजूद रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों को विभिन्न श्रेणियों के तहत Rs.1 लाख और Rs.51 हजार तक के नकद पुरस्कारों व अन्य उपहारों से सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: किसान बनेगा उद्योगपति कृषि संगोष्ठी क...