मुजफ्फरपुर, मई 20 -- साहेबगंज। पहाड़पुर मनोरथ दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के चुनाव की सूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मीनू कुमारी ने बताया कि समिति के अध्यक्ष एव प्रबंध समिति के सदस्य पद के लिए 5 व 6 जून को नामांकन, संवीक्षा 8 व 9 जून, नाम वापसी और चुनाव चिह्न का आवंटन 11 जून को होगा। 17 जून को मतदान होगा, उसी दिन शाम में मतगणना होगी। यह भी पढ़ें- दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड का चुनाव 17 जून को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...