समस्तीपुर, दिसम्बर 26 -- मोहिउद्दीननगर। प्रखंड क्षेत्र के नौ दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के मतदाता सूची का शुक्रवार को प्रकशन कर दिया गया है। यह प्रकाशन 30 नवंबर के कटअप और 13 से 23 दिसंबर तक नाम जोड़ने घटाने व शुद्धिकरण के पश्चात् प्रकाशन किया गया है। धर्मपुर दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड में 37, सुलतानपुर पुरब में 91, चकसाद महिला में 70, कल्याणपुर बस्ती डीह में 54, सिवैसिहपुर महिला में 58, मकसूदनपुर भदैया में 86, फूलवरिया में 48, मनियर में 98 और मांझा दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड में 64 मतदाता है। उक्त जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ नवकंज कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.