दुग्ध उत्पादक किसानों को 29 लाख रुपए बोनस वितरित
बेगुसराय, जून 20 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद बरौनी डेयरी की ओर से चमथा नया टोल दुग्ध समिति से जुड़े दुग्ध उत्पादक किसानों के बीच शनिवार को बतौर बोनस कुल 29 लाख वितरित किए गए।
बोनस वितरण समारोह मौके पर बरौनी डेयरी के प्रबंध निदेशक रविंद्र कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दुग्ध उत्पादक किसान हमारी अर्थ व्यवस्था की मजबूत रीढ़ हैं। ये किसान प्रतिदिन कठिन परिश्रम कर पशुपालन के जरिए न केवल अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, बल्कि देश की दुग्ध आवश्यकताओं को भी पूरा करते हैं।
किसानों की मेहनत बरौनी डेयरी की ओर से संचालित दुग्ध समितियां हर गांव में पशुपालन के जरिए स्वरोजगार का अवसर मुहैया करा रही है। आज के समय में किसानों को उचित कीमत पर अपना दूध बेचने के लिए कहीं भटकने की नौबत नहीं रह गई है। दुग्ध उत्पादक किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.