देवरिया, मई 4 -- रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पौराणिक तीर्थ स्थली श्री दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर के मुख्य गेट से खजुहा चौराहा तक लोक निर्माण विभाग के सड़क की ऊंचाई बढ़ेगी। साथ ही निबहीं मार्ग से मन्दिर तक आने वाले सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर पांच मीटर की जाएगी। यह बातें एलएलसी डॉ.रतनपाल सिंह ने कही। वह रविवार को सड़क और नाला का निरीक्षण कर रहे थे। दुग्धेश्वरनाथ मन्दिर के मुख्य गेट से लेकर खजुहा चौराहा तक नाला का निर्माण कराया गया है। जिसमें क्षेत्र पंचायत कार्यालय के उत्तरी गेट से लेकर मन्दिर के गेट तक सड़क से दो फिट पर नाला बना हुआ है। जिससे बरसात का पानी पूरे सड़क में लबालब भर जा रहा है। यह भी पढ़ें- मंत्री बहुगुणा ने नाला निर्माण कार्य का किया शिलान्यास इसकी शिकायत मिलने पर रविवार को एमएलसी डॉ.रतनपाल सिंह रुद्रपुर पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों ...