दुग्दा में रेलवे लाइन में मिला क्षत-विक्षत शव
बोकारो, जून 13 -- दामोदा, प्रतिनिधि। धनबाद रेल डिविजन के धनबाद-चंद्रपुरा मुख्य रेल लाइन पर दुग्दा थाना क्षेत्र के झरना बस्ती के समीप शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति कट गया। रेलवे लाइन के पोल संख्या 26/23 व 27/1 के बीच क्षत विक्षित शव पड़ा मिला था। अनुमान लगाया जाता है अज्ञात व्यक्ति की किसी ट्रेन की चपेट में आकर कट जाने से मौत हो गयी। घटना की सूचना पर दुग्दा पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस यूडी केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात अधेड़ का क्षत-विक्षत शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.