बोकारो, जुलाई 18 -- दुग्दा कोल वाशरी में दुगदा क्षेत्र के सौ प्रतिशत विस्थापितों को काम जिंदल कंपनी को देना होगा। विस्थापितों को एकजुट एवं सजग रहने की जरूरत है। यह बातें गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रैयत विस्थापित समिति द्वारा दुग्दा कोल वाशरी के मुख्य द्वार पर शनिवार को आयोजित जन‌ आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कही। अध्यक्षता सांसद प्रतिनिधि रोशन कुमार महतो व संचालन मनोज कुमार दास ने किया। सांसद ने कहा कि दुग्दा, रटारी, बुढ़सेरा बांधडीह के ग्रामीणों ने देश एवं राज्य हित के लिए अपनी खेती योग्य भूमि सेल प्रबंधन को दिया था। वहीं सेल प्रबंधन ने बीसीसीएल की कोल वाशरी डिविजन को अधिग्रहित भूमि सौंप दिया। मगर अब बीसीसीएल प्रबंधन ने उस भूमि को निजी कंपनी के हाथों में लीज पर दे दिया है, जो सरासर गलत है। कहा कि जिंदल कंपनी के द्वारा यहां के ...