गढ़वा, अप्रैल 11 -- कांडी। प्रखंड अंतर्गत लमारी कला पंचायत के हरिगावां गांव स्थित देवीधाम के समीप 12 अप्रैल को चैता दुगोला मुकाबला का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी युवा समाजसेवी विपुल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि रात 10 बजे से शुरू होनेवाले इस कार्यक्रम में बिहार से सुप्रसिद्ध गायक सृजानंद व झारखंड से राजमुनि भाग लेंगे। उन्होंने दर्शकों से आग्रह करते हुए ससमय उपस्थित होकर लुत्फ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...