अल्मोड़ा, अप्रैल 21 -- मुकेश सक्टा,अल्मोड़ा। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय, एसएसआई रमेश बोरा ने मनीष थापा की टीम के साथ दुगालखोला क्षेत्र में बंजर खेतों में उगी भांग नष्ट की। अभियान में पुलिस और कैंट के कर्मचारियों खेती को नष्ट करते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही क्षेत्र में नशे की तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...