दुगरैया में दो घरों से हुई 70 हजार की चोरी का खुलासा
बदायूं, जून 20 -- एक माह पहले गांव दुगरैया में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। इस मामले में गांव के लोगों ने गुरुवार को राजेश नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा था, जिसने उस दिन गांव में सुभाष के घर से पीतल की परात चोरी करने की कोशिश की थी। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी राजेश ने गांव में दो घरों से हुई 70 हजार रुपये की चोरी की बात कुबूल की और उसकी निशानदेही पर 10 हजार रुपये बरामद किए। गांव दुगरैया में 15 मई की रात मेहरून निशा पत्नी सफी अहमद और निगत पत्नी स्वर्गीय नत्थू के घरों में चोरी हुई थी। दोनों घरों से करीब 70 हजार रुपये की नगदी और कुछ सामान चोरी हुआ था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। गुरुवार को गांव निवासी राजेश की कुछ लोगों ने खंभे से बांधकर पिटाई की थी, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। राजेश गांव के ही सुभाष के घर से पीतल की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.