बोकारो, मार्च 11 -- दामोदा। सरहुल को लेकर आदिवासी समुदाय की बैठक बुधवार को दुगदा स्थित सरना स्थल पर की गई। बुढीडीह, रोड साइड पारटांड़, बेड़ा, जिलपु बेड़ा, बांधडीह, परसाडीह आदि गांवों के सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। अध्यक्षता गुप्ता मूर्मू ने एवं संचालन रामप्रवेश मूर्मू ने किया। निर्णय लिया गया कि सरना मंदिर परिसर से एक किलोमीटर की परिधि क्षेत्र में हड़िया, माड़ी आदि दुकाने लगाने पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही किसी को नशे में धुत्त पाए जाने पर दंडित किया जाएगा। यहां 21 मार्च को सरहुल महोत्सव मनाने तथा रात्रि में संथाली ड्रामा का आयोजन किया जाना है। इसके लिए तैयारी समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष दुखन मूर्मू, सचिव रंजीत हांसदा, संगठन सचिव रामकुमार मुर्मू, उपाध्यक्ष ज्योति टुडू, कार्यालय सचिव रामप्रवेश मुर्मू, उप संगठन सचि...