बोकारो, मई 6 -- दुगदा जी टाइप महुआगाछ के समीप सड़क दुघर्टना में घायल सोमर महतो की रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव अरमाटांड़ गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। बीते तीन मई को रात में सोमर महतो दुगदा स्थित पाठक बुक स्टॉल से काम कर अपने निवास स्थान अमराटांड़ पैदल जी टाइप आवासीय कॉलोनी होकर जाकर जा रहे थे। इस दौरान जी टाइप आवासीय कॉलोनी के महुआगाछ के समीप अज्ञात वाहन धक्का मार कर निकल गया। स्थानीय व्यक्तियों एवं राहगीरों ने घायल को उठाकर डीवीसी अस्पताल चंद्रपुरा पहुंचाया। जहां से डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेज दिया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में एजी चर्च स्कूल के नाइट गार्ड की मौत जहां इलाज के दौरान चार मई को उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही जिप सदस्य संतोष कुमार पांडेय, कुरुंबा मुखिया प्रतिनिधि मंटू महथा, जेएलकेएम ...