बोकारो, मार्च 27 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा प्रखंड के दुगदा क्षेत्र के पत्रकार राजेंद्र महतो ऊर्फ राजू महतो की सड़क दुर्घटना में निधन पर स्थानीय पत्रकारों ने शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढ़स बंधाया है। वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शर्मा, प्रमोद सिन्हा, महावीर महतो, संतोष गिरि, गुलाब पांडेय, विनोद सिन्हा, सुभाष प्रसाद बरनवाल, इस्लाम अंसारी, नौशाद आलम, डीके ठाकुर, उदय गिरि, विनय गिरि, जयशरण पुरी, दशरथ मांझी, राकेश कुमार, प्रभाकर कुमार, भास्कर कुमार, राजू सिंह, सत्येंद्र गिरि आदि ने कहा है कि राजू महतो का असामयिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए नुकसान है। उनकी कमी हमेशा खलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.