खगडि़या, अप्रैल 6 -- खगड़िया। विधानसभा क्षेत्र के हर व्यक्ति के दुख के घड़ी में सहयोग करने के तिए तैयार हैं। यह बातें सदर विधायक बबलू मंडल ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्र के दौरा करने एवं विभिन्न घटना में हुई लोगों की मौत के बाद उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना देने के बाद कही। विधायक पंचवटी टोला पहुंचकर दीपक महतो के पुत्र संजीव के आकस्मिक निधन के बाद परिजनों से मिले।वहीं गौउ़ाशक्ति पंचायत के बगडोव गांव पहुंचे। जहां पिंटू मालाकार की पत्नी चंदा देवी का बीतो दिनों गेहूं थ्रेसर के चपेट में आने से मौत हो गई थी। मृतक परिजनों से घटना की जानकारी ली और इस दुर्घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद दुखद होती हैं और समाज को भी ऐसे समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए। वे मानसी प्रखंड के अरैया गांव पहुंचकर वकी...