सीतामढ़ी, मार्च 29 -- परसौनी। थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव स्थित वार्ड नंबर 9 में शनिवार को दर्दनाक हादसे में 9 वर्षीय मूक-बधिर बालक की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक पुत्र जय किशोर साह के रूप में हुई। परिजनों में कोहराम मच गया। दीपक सुबह घर से सरेह की ओर निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन तलाश में निकल पड़े। खोजबीन के दौरान सरेह स्थित एक पोखर के पास पहुंचने पर बालक पानी में डूबा पड़ा हुआ मिला। परिजनों द्वारा उसे तत्काल बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर परिजनों की सहमति के आधार पर शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...