गुड़गांव, मई 7 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन पर बुधवार शाम को हुए दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों शॉर्टकट के चक्कर में रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंजर इतना खौफनाक था कि चंद सेकेंड में दोनों के शरीर के टुकड़े ट्रैक पर बिखर गए। सूचना पर जीआरपी मामले में जांच कर रही है। टिकट लेने के लिए पार कर रही थीं ट्रैक यह भी पढ़ें- ट्रैक पार कर टिकट लेने जा रहीं मां-बेटी ट्रेन से कटी, बॉडी के हो गए कई टुकड़े; गुरुग्राम में दर्दनाक हादसाहादसे की जानकारी गांव अलियार ढाणा निवासी 65 वर्षीय मधुबाला और उनकी 40 वर्षीय बेटी ममता अपने परिवार के तीन अन्य सदस्यों के साथ जयपुर जाने के लिए स्टेशन पहुंची थीं। स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बजाय वे एक स्थानीय रास्ते से ट्रैक पार कर ...