मधुबनी, जनवरी 28 -- बेनीपट्टी। त्यौंथ पंचायत के बिरौली गांव वार्ड 13 में छत से गिरने से कन्हैया पासवान के 3 वर्षीय पुत्र रमण कुमार की मौत हो गई। घटना मंगलवार की अपराह्ण करीब ग्यारह बजे की बताई गई है। परिजनों ने बताया कि बच्चे को लेकर मां बबिता देवी छत पर भिंगे कपड़े को सुखाने के लिए गई थी। बच्चे को नीचे उतारकर वह कपड़ा फैलाने लगी। बच्चा छत पर खेलने लगा । छत बिना रैलिंग का है। कपड़ा पसारने के क्रम में मां का ध्यान बच्चा से हट गया और बच्चा खेलते-खेलते छत से नीचे जा गिरा। आनन-फानन में परिजनों ने बच्चे को अनुमंडल अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वार मृत घोषित किये जाने के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजनों की चित्कार से लोगों की भीड़ लग गई। मां बबिता देवी एवं दिव्यांग पिता...