सुल्तानपुर, मई 14 -- गोसाईगंज, संवाददाता। जयसिंहपुर के शुक्ल बिजौली में गुरुवार को काली माता चौरा स्थल पर अवसान माता दुखदुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश, समाज और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। आयोजन स्थल पर भक्तिमय माहौल बना रहा और महिलाओं ने सामूहिक रूप से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर पूनम शुक्ला, पूजा शुक्ला, रीमा शुक्ला, रीता शुक्ला, अपर्णा गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, यशोदा यादव, सुनीता यादव, शिव देवी मिश्रा और सुनीता मिश्रा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...