बिजनौर, अप्रैल 2 -- स्योहारा। ठाकुरद्वारा रोड पर सड़क हादसे ने एक परिवार की शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। नल तिराहे के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मोहल्ला इस्लामनगर चामुंडा निवासी 24 वर्षीय विनीत कुमार पुत्र महिपाल सिंह किसी कार्य से ठाकुरद्वारा रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान नल तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से युवक को सीएचसी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर की।परिवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.