गिरडीह, जून 2 -- बगोदर, प्रतिनिधि। प्रवासी मजदूर मिथुन मंडल का शव मंगलवार को पैतृक गांव पोखरिया पंचायत के पोचरी पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का चित्कार सुनकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। गांव की गलियां सिसकियों से गूंज उठीं। शव पहुंचने की सूचना पर बगोदर विधायक नागेंद्र महतो पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...