बगहा, अगस्त 24 -- सिकटा। सिकटा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में एक विवाहिता रिंकी देवी(20) के शव घर में पंखे से साड़ी से लटकते मिला है। घटना के बाद ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हो गए है। विवाहिता राहुल कुमार साह की पत्नी है। घटना की सूचना पर पुलिस टीम पहुंचकर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम हेतु जीएमसीएच सह अस्पताल, बेतिया भेज दिया। पुलिस विवाहिता के पिता पूर्वी चंपारण जिले के रामगढ़वा के रामरूप साह के आवेदन पर पति राहुल कुमार साह,सास तथा देवर रोहित कुमार को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष नितीश कुमार मौर्य ने बताया कि शुक्रवार की शाम सूचना मिला कि एक महिला घर में फंदे से लटकी हुई है।घटनास्थल पर पहुंचकर महिला का शव को पंखे से उतार कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। विवाहिता के पिता ने ससुरालवाले दहेज में बुलेट बाइक की मांग पूरी नहीं करने पर दामाद,दामाद ...