रामपुर, दिसम्बर 10 -- नगर में मोहल्ला मदरसा मार्केट स्थित दुकान पर किराएदार महिला से दुकान स्वामी की पत्नी, बेटे और दो लड़कियों द्वारा मारपीट कर जाति सूचक शब्दों से अपमानित किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता दलित समुदाय की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एससी/एसटी एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ही ग्राम मडैयान झाऊ निवासी नीलम द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में बताया गया है कि उसने फरवरी 2023 में नगर में मंसूर की दुकान किराये पर ली थी। आरोप है कि 5 दिसंबर की शाम करीब चार बजे वह दुकान पर बैठी थी, तभी दुकान स्वामी की पत्नी, उसका बेटा और दो लड़कियाँ दुकान में पहुंचीं और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के अनुसार उन्होंने उसे जाति-सूचक शब्द कहकर धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़...