दुकान से 40 हजार नगदी समेत सामान की चोरी
रांची, जून 3 -- हटिया। चांदनी चौक स्थित शिव मोबाइल दुकान से चोरों ने नगदी और कीमती सामान की चोरी कर ली। चोरी की जानकारी संचालक रंजन गुप्ता को उस समय हुई, जब वह बुधवार को दिन में दुकान पहुंचे। शटर खोलने के बाद जब वे अंदर गए तो पाया कि छत पर लगा एस्बेस्टस टूटा हुआ है और कैश काउंटर में रखा 40 हजार रुपया नगद गायब है। रैक में रखे महंगे चॉकलेट भी गायब मिले। बताया गया कि जिस स्थान पर दुकान है, उसके सामने हटिया दो नंबर टीओपी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.