नोएडा, फरवरी 17 -- नोएडा, संवाददाता। मामूरा गांव की एक दुकान से चोर 30 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप चोरी कर ले गए। वारदात के समय संचालक दुकान बंद कर घर गए हुए थे। पीड़ित ने फेज-तीन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चेतन चौहान ने पुलिस को बताया कि वह मामूरा गांव की गली नंबर छह में परिवार संग रहते हैं। वह गली नंबर-पांच में स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से मोबाइल की दुकान करते हैं। वह सात फरवरी की रात दुकान बंद कर घर आए थे। चोरों ने दुकान पर धावा बोल दिया। चोर दुकान से 21 नए मोबाइल, नौ पुराने मोबाइल फोन और एक लैपटॉप चोरी कर ले गए। अगले दिन दुकान जाने पर चोरी होने का पता चला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। सीसीटीवी फुटेज भी दिए। एसीपी उमेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंद...