अमरोहा, मार्च 29 -- दुकान से सामान लेने जा रही 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। गांव में रहने वाला युवक रास्ते में आते-जाते हुए उसे काफी दिनों से परेशान कर रहा था। मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना डिडौली क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाले एक किसान द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक 26 मार्च की दोपहर में उनकी 14 वर्षीय बेटी गांव में ही दुकान से सामान खरीदने जा रही थी। रास्ते में खड़ा कैफ पहले उसे घूरने लगा, फिर उसने हाथ पकड़कर अपनी तरफ खींचने का प्रयास किया, उसकी इन हरकतों पर किशोरी ने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी कैफ उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने...