मुंगेर, जून 17 -- टेटियाबंबर,एसं.। गंगटाथाना क्षेत्र के डड़ियार गांव में सामान का पैसा मांगने पर किराना दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमले में दुकानदार दीवाना कुमार जख्मी हो गया। पीड़ित ने गंगटा थाना में आवेदन देकर तीन लोगों को नामजद किया है। जानकारी के अनुसार, दीवाना कुमार गांव में किराना दुकान चलाता है। आरोप है कि गांव के ही अंजना कुमार, रंजन कुमार और लक्ष्मण यादव उसकी दुकान से सामान ले गए। जब दीवाना कुमार ने सामान के पैसे मांगे तो तीनों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकानदार के साथ मारपीट की। हमले में दीवाना कुमार को चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में महिला समेत तीन को पीटा, दुकान में तोड़फोड़ घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने गंगटा थाना में आवेदन दिया है। गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने आवेदन...