मेरठ, मार्च 20 -- बाजार में एक दुकान से सामान खरीदने आए युवक की जेब से किसी ने एक लाख रुपये उड़ा दिए। युवक ने जेब में हाथ डाला तो वह दंग रह गया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कुशावली निवासी धर्म सिंह पुत्र चौहल सिंह बीते सोमवार को वह सरधना में कुछ सामान खरीदने आया था। जब वह दुकान पर रील व अस्तर खरीद रहा था। उसी दौरान उसकी जेब से किसी ने एक लाख रुपये निकाल लिए। जब उसने दुकानदार को रुपया देने के लिए जेब में हाथ डाला तो रुपये नहीं थे। यह देख वह दंग रह गया। उसने आस पास खड़े लोगों से इस बारे में जानकारी की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.