रामपुर, मार्च 30 -- दुकान बंद कर लौट रहे ट्रैक्टर मिस्त्री को घर से कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में मिस्त्री की मौके पर मौत हो गई।मौके से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव को सीएचसी पहुंचाया। सूचना पर रोते बिलखते परिजन सीएचसी पहुंच गए। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सुहावा निवासी इंतजार हुसैन (50) बरेली जिला अंतर्गत सीमावर्ती कस्बा सिरौली में ट्रैक्टर मिस्त्री की दुकान चलाते थे। रविवार रात करीब आठ बजे वह बाइक से गांव लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इंतजार की कुचलने से मौत हो गई। शव की हालत इतनी खराब हो गई कि आशंका जताई जा रही कि वह काफी दूर तक घसीटते हुए गए। मौके से गुजर रहे ग्रामीणों ने पास जाकर मोबाइल फोन की टॉर्च की रोशनी से देखा तो पहचान कर खबर परिजनों को दी। साथ ही ...