बस्ती, अप्रैल 21 -- बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने बरगदवा मोड के पास हुई मारपीट की घटना में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बरगदवा निवासी परमार्थ चौधरी ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि गत 18 अप्रैल को वह अपनी दुकान से घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में श्रीकृष्णा मिशन हॉस्पिटल मोड के पास विपक्षियों ने लाठी-डंडा, रॉड व ईंट से उन्हें मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल मोतीचंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर बरगदवा निवासी दीपू यादव, जगन अन्सारी उर्फ आजम और गोलू शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कलवारी पुलिस ने मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के दौलतचक निवासी लालजी चौधरी का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर विपक्षियों ने बांस के बंधे बेडे को उखाड़ने की बात को लेकर विवाद किया। एक राय...