गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थानाक्षेत्र में चोरों ने कार दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी और लाखों रुपये का सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना से इलाके के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। मुरादनगर के सक्को वाली गली में रहने वाले संदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मेरठ रोड स्थित मोरटा में लोकमान्य तिलक जनता इंटर कॉलेज के पास एसके कार एसेसरीज के नाम से वह दुकान चलाते हैं। संदीप कुमार के अनुसार बीते 16 दिसंबर की सुबह करीब छह बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। जांच करने पर पता चला कि रात के समय दो अज्ञात चोर दुकान में घुसे और गल्ले में रखे एक लाख बीस हजार रुपये की नगदी के साथ-साथ कार एक्से...