दुकान से महिला सोने का पैडल बदला
फरीदाबाद, जून 5 -- 'फरीदाबाद,अशोक जैन। डबुआ कॉलोनी स्थित एक ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर आई महिला द्वारा सोने का पैडल बदलकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दुकान के संचालक करण सोनी ने शिकायत में बताया कि 27 मई को एक अज्ञात महिला उसकी दुकान पर आई और सोने के पैडल दिखाने को कहा। आरोप है कि महिला अपने साथ नकली पैडल लाई थी और मौका पाकर करीब 5.4 ग्राम वजन का असली सोने का पैडल बदलकर ले गई। पैडल की कीमत करीब 78 हजार रुपये बताई गई है। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने पीडित दुकानदार के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.