चंदौली, फरवरी 26 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के डेढ़ावल चौकी के समीप उकनीबीरम राय गांव में बुधवार की देर रात चोरों ने ताला और दिवार तोड़कर करीब 60 बोरा चावल और बीस हजार नगद लेकर चंपत हो गये। गुरुवार को सुबह अढ़तिया दुकान पहुंचा तो ताला टूटा देखकर स्थानीय पुलिस चौकी को अवगत कराया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर तहरीर लेकर जांच में जुट गयी है। मिर्जापुर जनपद के कछवा थाना के सेमरी गांव निवासी अंकुर गुप्ता पुत्र कैलाशनाथ गुप्ता डेढ़ावल चौकी के समीप उकनीबीरम राय गांव के समीप राजू यादव के कटरा में चावल गेहू का आढ़त चलाता है। सकलडीहा कस्बा में एक किराये के मकान में रहता है। कल दुकान बंद करके घर चला गया। सुबह दुकान का ताला और दिवार टूटा देख हैरान होगया। घटना की जानकारी होने पर आसपास गांव के ग्रामीणों की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.