दुकान से निकलने के बाद युवक लापता
गोंडा, जून 10 -- धानेपुर। बैजपुर निवासी युवक परचून की दुकान से निकलने के बाद लापता हो गया इस पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के बैजपुर निवासी अब्दुल रहमान के मुताबिक उनकी धानेपुर थाना क्षेत्र के अलावल देवरिया में परचून की दुकान है जहां पर लड़का अरकम बुधवार को अपने भाई के साथ सुबह करीब पौने सात बजे पहुंचा था। कुछ देर बाद अरकम ने दुकान पर मौजूद भाई से एक मदरसा में बने वाशरूम जाने की बात कहकर निकला और फिर काफी देर तक नहीं लौटा। सूचना पाकर खोजबीन शुरू किया गया तब पता चला कि वह मदरसा के वाशरुम में नहीं आया था इससे चिंता और बढ़ गई काफी खोजबीन पर जब कहीं पता नहीं चल पाया तब पुलिस से शिकायत की गई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि शिकायत मिली है विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.