शामली, अप्रैल 27 -- नगर स्थित मैन बाजार में दिनदहाड़े एक व्यापारी के गल्ले को तोड़कर हजारों रुपये चुराने की वारदात को पुलिस 8 दिन बीतने के बाद भी सुलझा नहीं पाई है। इससे आक्रोशित व्यापारियों ने रविवार को प्रदर्शन कर एसपी से घटना के जल्द से जल्द खुलासे की मांग की है। नगर के मैन बाजार में बीते सोमवार को दिन के करीब 1 बजे एक अंजान युवक ने दुकानदार की अनुपस्थिति में उसके गल्ले का ताला तोड़कर करीब 25 हजार रुपये चुरा लिए। घटना के बाद से अब तक 8 दिन गुजर जाने के बावजूद पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है, जिससे पूरे व्यापारी वर्ग में गहरा रोष व्याप्त है। मोहल्ला खैल निवासी मोनू सैनी पुत्र रामेश्वर की सरावज्ञान स्थित माधव रेडिमेट गारमेन्ट्स नामक दुकान है। पीड़ित के अनुसार, वह सोमवार दोपहर शौच जाते समय अपने गल्ले पर ताला लगाकर गए थे। तभी एक अज्ञात युव...