गंगापार, मार्च 1 -- बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा बहरिया रोड पर स्थित एक किराने की दुकान पर देर रात चोरों ने लोहे की राड से शटर उठाकर तीस हजार नकदी समेत किराने के कीमती समान पर हाथ साफ कर दिया। बता दें कि सिकंदरा बहरिया रोड पर घनश्याम केसरवानी की किराने की दुकान है। प्रत्येक दिन की तरह वह शनिवार शाम को करीब 9 बजे किरानें की दुकान बंद करके घर चला गया। रात में चोरों ने लोहे की राड से शटर उठाकर गल्ले में रखे तीस हजार रुपये व सामान उठा ले गए। सुबह जब घनश्याम का छोटा भाई कल्लू दुकान खोलने आया तो वह देखा कि नीचे से शटर उठा हुआ है। उसने चौकी सिकंदरा में सूचना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...