हल्द्वानी, जून 25 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में लालडांठ रोड पर एक दुकान से अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर करीब 70 हजार रुपये की नगदी साफ कर दी थी। चोरी की यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।बिठौरिया नंबर-1 सरस्वती एन्क्लेव निवासी मोहित मेलकानी की लालडांठ रोड पर पार्वती कॉलोनी के पास एक दुकान है। पीड़ित मोहित ने मुखानी थाने में तहरीर सौंपकर बताया कि बीती 12 जून 2026 की रात करीब 1:45 बजे एक अज्ञात चोर ने उनकी दुकान का ताला तोड़ दिया। चोर दुकान के अंदर दाखिल हुआ और वहां रखे लगभग Rs.70 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- दुकान से नकदी चोरी मामले में मुकदमा दर्ज किया एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के आधार पर जा...