दुकान से नकदी और सामान उड़ाया
गोरखपुर, जून 9 -- बेलाकांटा/पिपराइच, हिटी। पिपराइच थाना क्षेत्र के बेलाकांटा चौराहे पर स्थित एक दुकान में सोमवार की रात चोरी की घटना सामने आई है। चोर दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बेलाकांटा निवासी रितिक कन्नौजिया की चौराहे पर कोल्ड ड्रिंक एवं एग कॉर्नर की दुकान है। पीड़ित के अनुसार, 9 जून की रात करीब 2:25 बजे एक युवक दुकान में घुस गया और वहां रखे 9 हजार रुपये नकद, 10 पैक कोल्ड ड्रिंक तथा एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.