फिरोजाबाद, मई 13 -- नारखी क्षेत्र के बछगांव चौराहे पर खाद बीज भंडार की दुकान से हुई चोरी की तीन घटनाओं की पुलिस जांच कर रही थी। अभी तक पुलिस एक चोरी का खुलासा कर पाई है। नित्या एन्क्लेव जलेसर रोड निवासी राजकुमार गौतम ने बताया कि उकी बछगांव चौराहे के डौरी पर गौतम खाद भंडार की दुकान है। यहां से कीटनाशक दवा की दवाएं बिक्री की जाती है। दुकान से 15-16 अप्रैल की रात को चोरी हुई और फिर 24-25 अप्रैल की रात को चोरों ने दोबारा दस्तक दे दी। चोरों ने तीसरी बार दुस्साहस कर 25-26 अप्रैल की रात को फिर चोरी को अंजाम दिया। तीन बार की चोरियों में से पुलिस अभी तक एक ही चोरी की घटना का खुलासा कर पाई है। पुलिस से जल्द चोरियों के खुलासे की मांग राजकुमार ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...